तू तो भिखारी है, जूता चुराई में 50 हजार मांगे, 5000 दिए तो दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार को पीटा

बिजनौर में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़मलपुर में जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को कमरे में बंद करके पीट दिया.

आप को बता दे कि दूल्हे की साली ने जूता चुराई कि रस्म के लिए 50 हजार की मांग रखी जिसपर दूल्हे साबिर ने रस्म निभाते हुए 5 हजार अपनी साली को दे दिए।

जिसके बाद 5 हजार देने पर दुल्हन की बहनों द्वारा दूल्हे को अपमानित करते हुए भिखारी कहां गया इतना ही नहीं दूल्हे साबिर ने आरोप लगाया है कि लड़की वालों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट भी की

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून के चकरौता निवासी निसार अहमद के पुत्र मो. साबिर की शादी उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव गढ़मलपुर निवासी खुर्शीद की लड़की से तय हुई थी.

शनिवार को देहरादून से बारात बिजनौर पहुंची. जिसके बाद शादी की रस्में चल रही थीं. रस्मों के क्रम के बीच में जूता चुराई की रस्म भी आई.

इससे माहौल खराब हो गया फिर बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे.घरातियों ने बारातियों को कमरे में बंद कर दिया. दूल्हे पक्ष का आरोप है कि उनके साथ दहेज को लेकर अपमानजनक बातें भी कही गईं.

वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने दावा किया है कि उनके द्वारा दिए गए सोने के जेवरों को लेकर ताने कसे और कहा कि लड़की नहीं, उन्हें पैसे प्यार है. इस बीच किसी ने पुलिस को मारपीट की जानकारी दे दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया. दोनों पक्षों को फिर शांत कराकर पुलिस उन्हें नजीबाबाद थाने ले गई. जहां समझाने-बुझाने के बाद सुलह करवाई गई.

घटना को लेकर नजीबाबाद के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जूता चुराई की रस्म को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. अब मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है. कोई गंभीर शिकायत नहीं मिली है.

बिजनौर के नजीबाबाद से आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago