बिजनौर में डिलीवरी के बाद अस्पताल में हुई महिला की मौत गुस्साए परिजनों ने जमकर किया हंगामा। अधिकारियो ने किया अस्पताल सील

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।बिजनौर में डिलेवरी के बाद महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल पर गलत ट्रीटमेंट करने का आरोप। मृतक महिला मोनम की मौत के बाद हॉस्पिटल स्टाफ फरार। अवैध निजी अस्पताल को लेकर लोगो में स्वास्थ्य विभाग के लिए रोष। परिजनों ने बिजनौर नजीबाबाद रोड पर शव रखकर लगाया जाम ।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम सदर ने स्वास्थय विभाग की टीम ने अस्पताल को किया सील। अधिकारियो ने परिजनो को समझाकर किया शांत। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा थाना शहर कोतवाली के बालाजी हॉस्पिटल का मामला।यह मामला बिजनौर शहर के नजीबाबाद रोड स्थित बालाजी हॉस्पिटल का है। मंडावर के ग्राम तिमारपुर की रहने वाली सोनम को 14 अगस्त को प्रसव पीड़ा के कारण बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन सोनम का ऑपरेशन किया गया और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। सोमवार को इलाज के दौरान सोनम की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोनम का शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago