बिजनौर निवासी मजदूर की फोटो शेयर कर क्यों चर्चा में आये, अतेंदर सिंह सच्चाई जानकर आप तारीफ़े करने से नहीं रोक पाओगे


▪️”जो खुदा से मोहब्बत करता है वो इंसानियत से ज़रूर मोहब्बत करेगा” वरना समझ लो वो बहरूपया है” नजम खा

Bijnor: नफरत भरी आजकल सोशल मीडिया की दुनिया में मोहब्बत का पैगाम देती ये तस्वीर जिसे एक सिख ने अपने घर पर काम करने आए एक मुस्लिम द्वारा नमाज पढ़ने की इच्छा ज़ाहिर करना और नमाज पढ़ने के नेक कार्य को अपने ट्विटर पर इंसानियत को जिंदा रखने की नियत से पोस्ट किया और ये तस्वीर ट्विटर पर काफ़ी वायरल हो रही है जिसे हजारों लोगो द्वारा देखा गया है,

Atinder sing ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि

नमाज़ के बारे में एक ज़रूरी बात
.
आज एक बड़ी बात पता चली
.
मैंने आज इस आदमी सोफे के काम करने के लिए बुलाया था । ये अपनी सारी मशीनें लेकर आया और काम शुरू करने वाला था उसने अपनी घड़ी देखी और मुझसे पूछा, “सर, नमाज पढ़ लू ?”, जिस पर मैंने कहा, अरे बिलकुल जी पढ़ लो

जलालाबाद निवासी नजम खा लिखते हैं कि मुझे बेहद खुशी और फक्र है ये बताते हुए की ये नमाज पढ़ता हुआ लड़का हमारे जिला बिजनौर के तहसील नजीबाबाद का ही है और मेरा बचपन का साथी जो फिलहाल दिल्ली में रहता है (फिलहाल मैं नाम नहीं खोलना चाहता) इस लड़के को ट्विटर और सोशल मीडिया से लगभग ताल्लुक ही नही है और अपने सोफे परदे बनाने के काम में ही मसरूफ रहता है, हमारे सुत्रो से ज्ञात हुआ है कि यह लड़का जलालाबाद निवासी है

नजम खा आगे लिखते हैं कि एक वाकया मैं भी बताता हु इस लड़के का स्कूल की छुट्टियों का वक्त था और हमारा ट्रैक्टर किसी काम से सम्राट टाकीज में लगा हुआ था तो वहां हमें मुफ्त में मूवी देखने का न्योता भी मिला, हाथी मेरा साथी फिल्म थी शायद और हमारे लड़कपन का दौर था तो मैं इसके साथ फिल्म देखने इसे बड़ी मुश्किल से मना कर ले तो आया था मगर इसकी इस शर्त पर की कोई नमाज नही निकलनी चहिए और 12 से 3 के शो में जनाब स्टेशन वाली मस्जिद में जोहर की नमाज़ भी पढ़ कर आए थे

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे ये वाकया आज तक याद है की इसका ध्यान फिल्म पर कम और नमाज के टाइम पर ज्यादा था क्युकी मैं घड़ी पहनता था और ये मुझसे बार बार टाइम पूछे जा रहा था और इस लड़के की माशाल्ला से आज तक ऐसे ही नमाज़ से मोहब्बत कायम है,

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago