मन्नत पूरी नहीं होने पर हिस्ट्रीशीटर ने बिजनौर के नगीना में स्थित बाबा शाह कमाल की दरगाह को लगाई थी आग

🔸आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में नगीना पुलिस ने शातिर अपराधी को धर दबोचा है,

🔸इस मामले के जल्द खुलासे से क्षेत्र में नगीना पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा हो रही है,

बिजनौर के नगीना धामपुर रोड पर पुरैनी के पास जमालपुर मख़लूक में बाबा शाह कमाल की प्रसिद्ध दरगाह है 23/24 अगस्त की रात्रि में दरगाह में आग लगाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था

जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं व आम जनता में हड़कंप मच गया था एसपी धर्मवीर सिंह के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान और एसपी देहात के निर्देशन में सीओ नगीना व कोतवाल कृष्णमुरारी दोहरे ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और मामले के शीघ्र खुलासे में जुट गए

उनकी टीम के तेजतर्रार एसआई अजय कुमार ने कॉन्स्टेबल सोमेश व सतनाम के साथ मिलकर सुरागरसी में लगे हुए थे कि 12 सितम्बर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पुरैनी की पीएचसी के पास से एक नफ़र और शातिर अपराधी को पकड़ा

जिसने पूछताछ में अपना नाम इकराम उर्फ भूरा पुत्र खलील निवासी ग्राम बहेड़ा सादात थाना ककरोली जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी ग्राम पाडली बसेड़ा थाना धामपुर बताया।

कोतवाल कृष्णमुरारी दोहरे ने बताया कि आरोपी इकराम मुजफ्फरनगर का शातिर अपराधी है जिसपर 8 मुकदमें जनपद मुजफ्फरनगर में दर्ज हैं आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अक्सर बाबा शाह कमाल की दरगाह पर आता जाता रहता था

आरोपी ने मज़ार पर कई बार मन्नत मांगी थी लेकिन उसकी मन्नत पूरी न होने पर शराब के नशे में दरगाह हज़रत शाह कमाल बाबा की दरगाह में चादरों में आग लगा दी जिससे मज़ार की चादरें व कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया था जिसके बाद वह भाग गया था पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है

मन्नत पूरी ना होने पर नगीना स्थित बाबा शाह कमाल की दरगाह को आग लगाकर किया था क्षतिग्रस्त आरोपी गिरफ्तार.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं

नगीना से मोहम्मद अलीम सलमानी की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago