क्या चूहा मारने पर हुई नोएडा के जैनालुद्दीन की गिरफ्तारी फिर रिहाई ?

नोएडा में शुक्रवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मुस्लिम समुदाय का युवक बाइक से चूहे को कुचलता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टि्वटर पर यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वही अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है कि एक चूहे की मौत के लिए गिरफ़्तारी कितनी उचित है?सुदर्शन न्यूज़ ने भी इस वीडियो हो शेयर कर बताया कि चूहे को मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार दिनांक 24 जुलाई को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गश्त के दौरान पाया गया कि जैनलादीन पुत्र मतलूब अहमद निवासी गली नं0-5, मामूरा, नोएडा अपनी बिरयानी की दुकान पर ग्राहकों से पैसो को लेकर आमदा-फसाद हो रहा था, जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जैनलादीन को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु जैनलादीन उपरोक्त और अधिक उत्तेजित होकर आमदा-फसाद करने लगा जिस पर जैनलादीन को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की गई।

उक्त गिरफ्तारी को सोशल मीडिया में चूहे के प्रकरण से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है चूहे से संबंधित वायरल वीडियो का इस गिरफ्तारी से कोई संबंध नहीं है। इस पूरे प्रकरण को लेकर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिशनर लक्ष्मी सिंह नाख़ुश हैं। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा, “यह एक अपरिपक्व निर्णय है। जैनालुद्दीन के ख़िलाफ़ की गई धारा 151 की कार्रवाई को वापस लेने का आदेश दिया गया है। उसे रिहा कर दिया गया है।

इस मामले में आगे कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। जो पुलिसकर्मी इस पूरे प्रकरण में सम्मिलित रहे हैं, उनके खिलाफ़ जांच का आदेश दिया गया है। नोएडा के डीसीपी सेंट्रल विभागीय जांच करेंगे। डीसीपी सेंट्रल को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago