सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दौर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान हुआ कोरोना गाइडलाइंस का उलंघन।

Reported By : नौरोज़ हैदर | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 2 अगस्त , 2021

जनपद बिजनौर में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दौर पर कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित भीड़ में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं ।

भीड़ के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के प्रति मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लापरवाही बरतती नज़र आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के अधिकतर सदस्य ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे और ना ही मास्क का ठीक प्रकार से प्रयोग कर रहे थे ।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से दो होमगार्डों को ड्यूटी पर लगाया गया है जो भीड़ को नियंत्रित नही कर पा रहे हैं । ऐसे में लोगों के संक्रमित होने का खतरा बन रहा है ।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए ©️Bijnor Express पर बने रहे

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago