नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम हूँमाईयोपुर व ज्वाली लाला के ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम हुमायूंपुर के प्रधान पति मरगूब अहमद के साथ गांव गांव हुमायूंपुर एवं ज्वालीलाला का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के एसडीओ से उनके कार्यालय पर मिला, प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ विकास कुमार को अपने क्षेत्र की विद्युत समस्या से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा

ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके क्षेत्र की बिजली अधिकांश समय खराब रहती है हल्के आंधी तूफान के कारण विद्युत पोल एवं विद्युत तार टूट जाते हैं जिससे गांव की बिजली कई-कई दिनों तक बाधित हो जाती है,

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि उनके फीडर को गाजीपुर फीडर से अलग करके गांव की आपूर्ति साहनपूर फीडर से जोड़ी जाए एसडीओ विकास कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वह जल्दी उनकी समस्या का समाधान करेंगे,

आप को बता दे कि पिछले दिनों आये आंधी तूफान के चलते इस क्षेत्र में एक हफ्ते तक विधुत सप्लाई बंद हो गई थी, जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा था,

दरअसल इन दोनों ग्रामों के यूवा वह शादीशुदा ग्रामीण विदेशों में रहते हैं, 02 से 03 दिन विधुत सप्लाई बंद होने से मोबाइल फोन बंद हो जाते हैं और इन दोनों ग्रामों के विदेशों में रहने वाले हजारों लोगों का अपने परिवार से बातचीत बंद हो जाती है, जिसकी वजह से विदेशों में रहने वाले और इनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है,

यही वजह है कि इन दोनों ग्रामों के ग्रामीणों ने मिलकर यहाँ की लचर विधुत सप्लाई को दुरुस्त करने की एसडीओ नजीबाबाद से मांग की है,

इस प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद सलमान, तहसीन अहमद, सलीम अहमद, मोहम्मद हाशिम, समसुद्दीन, मोहम्मद इमरान, सईद, मुस्तकीम अहमद, तारिक, राशिद आदि उपस्थित रहे

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता डॉक्टर वासीम बारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago