यूपी एटीएस के एनकाउंटर में विकास दुबे का गेमओवर

उत्तर प्रदेश:-    कानपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम जिस गाड़ी में कानपुर ला रही थी, उसका एक्सीडेंट हो गया है. शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर लाते वक्त हाइवे पर STF के काफिले की एक गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि कानपुर टोल नाके से 25 किलोमीटर दूर विकास दुबे को ला रही कार पलट गई। इस दौरान विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की जिस वजह से वह बुरी तरह घायल हो गया था। इस एक्सीडेंट में विकास दुबे के मारे जाने की खबर है।

          सूत्रों ने दावा किया है इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है।  फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है.।
गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था। विकास दुबे के मारे जाने की खबर है. अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।   आपको बता दें कि जिस वक्त ये गाड़ी पलटी थी, उस वक्त कानपुर में तेज बारिश हो रही थी। एसटीएफ की गाड़ी काफी तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, क्योंकि पीछे लगातार मीडिया की गाड़ी थी।इसी तेज रफ्तार के दौरान गाड़ी पलट गई।

कैसे हुआ हादसा

एनकाउंटर में विकास दुबे का  गेमओवर
हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई है। मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल क्राइम स्पॉट पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago