आगरा में मानवता शर्मशार, बहू के द्वारा सास को जानवरों की तरह पीटने का वीडियो हुआ वायरल

Uttar Pradesh: आगरा जनपद के बाह तहसील के भाऊपुरा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला खाट पर लेटी बीमार बुजुर्ग महिला को बेहरमी से पीटती दिख रही है।

सास को बेरहमी से मारती बहू

दरअसल, वीडियो में हैवानियत करती दिख रही महिला वृद्धा के बेटे की बहू है और बताया जाता है कि आए दिन वो अपनी सास को प्रताड़ित करती रहती है। जानकारी करने पर पता चला कि वृद्धा के बेटे की मौत हो चुकी है,

जानकारी के अनुसार अपने घर में चारपाई पर पडी बतखश्री (85) के एक पैर में पहले से पट्टी बंधी हुई है।उसकी बहू मुन्नी देवी उसे झाडू से पीट रही है।’भैया मर गऔ’ की चीख के साथ बचने के लिए सास हाथ पैर चला रही है

महिला पुलिसकर्मी पीड़िता के साथ

चीखने पर बहू डंडे से पीटने लगती है।सास की चीखें चाहर दीवारी में छटपटाहट के साथ कैद होकर रह जाती है।शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर सास के दर्द ने सबको झकझोर कर रख दिया।पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लिया है।

इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार के मुताबिक भाऊपुरा गांव में जरार चौकी की पुलिस को भेजा था।बहू मुन्नी देवी घर पर नहीं मिली है। मुन्नी देवी के पति कालीचरन का निधन पूर्व में हो गया है।

पीड़िता से मुलाकात करते इंस्पेक्टर

सास मानसिक रूप से कमजोर है।जांच में पता चला है कि बिना बताए घर से निकल जाती है, जिसके चलते पीटा गया है।मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वायरल विडियो

Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago