बिजनौर में आक़िफ भाई जिंदाबाद के नारे की वीडियो पाकिस्तान जिंदाबाद बताकर किया वायरल

◾️प्रत्याशी नीरज चौधरी ने वीडियो वायरल कर भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप, पुलिस ने किया राजद्रोह का मुकदमा दर्ज।

Reported By : दिनेश कुमार प्रजापति | Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Dhampur, UP | Updated : 04 फरवरी , 2022

पाकिस्तान जिंदाबाद वाली खबर में अब आया एक नया मोड़ आ गया है रालोद प्रत्याशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना बयान दिया है कि प्रोग्राम के आयोजक आक़िफ़ भाई थे आप लोग वीडियो को देखकर साफ साफ सुन सकते है उसमे नीरज चौधरी ज़िंदाबाद और आकिब भाई ज़िंदाबाद के नारे लग रहे है नाकि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे है।

ज्ञात है कि जनपद बिजनौर में बीती रात मौहल्ला काजीपाडा में सपा रालोद गठबंधन के एक कार्यक्रम में नारेबाजी की वीडियो को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे बताकर वीडियो वायरल किया गया।

वीडियो वायरल कर आरोप लगाया जा रहा है कि स्पा रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ नीरज के चुनाव प्रचार के दौरान उसकी उपस्थिति में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए।

जब ये बात गठबंधन प्रत्याशी डॉ नीरज को पता चली तो उन्होंने वीडियो जारी करते हुए बताया कि प्रोग्राम के आयोजक आक़िफ़ भाई थे आप लोग वीडियो को देखकर साफ साफ सुन सकते है उसमे नीरज चौधरी ज़िंदाबाद और आकिब भाई ज़िंदाबाद के नारे लग रहे है नाकि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे है मौहोल को बिगाड़ने की कोशिश ना कि जाए सब से विनती है विडियो को दुबारा सुने उसमे आपको जयन्त चौधरी ज़िंदाबाद नीरज चौधरी ज़िंदाबाद आकिब भाई ज़िंदाबाद के नारे सुनाई देंगे।

आगे नीरज चौधरी ने कहा आईटी सेल में शिकायत करेंगे मोहोल बिगाड़ने के वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए हमारा चुनाव सिर्फ भाई चारे पर है विपक्षी लोग बौखलाहट में वीडियो वायरल कर भ्रामक प्रचार कर रहे है।

उधर वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बिजनौर विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के उम्मीदवार डॉ नीरज चौधरी के खिलाफ बिजनौर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

मामले को तूल बढ़ता देख रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कहा ” मतदाताओं को सतर्क रहना है! ये चुनाव #भाईचारा बनाम भाजपा है! NewIndia में ‘अकिफ भाई’ ज़िंदाबाद को पाकिस्तान ज़िंदाबाद बताया जाता है”

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

©Bijnor express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago