ग्रेटर नोएडा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई और उनकी पत्नी की हत्या

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के Alfa-2 सेक्टर के I-24 मकान में रहने वाले 70 वर्षीय कारोबारी नरेंद्र नाथ और 65 वर्षीय उनकी पत्नी सुमन नाथ मृत पाए गए. ये दोनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के चचेरे भाई और भाभी थे. इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर समेत सभी आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे.

गला घोंट कर हुई दंपति की हत्या, घर में फोर्स एंट्री के सबूत नहीं मिले पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपति हत्या गला घोंट कर की गई है और इसमें किसी जानकार का हाथ है. क्योंकि घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं हुई है. सुमन भारती योग संस्थान में योगा ट्रेनर थीं. वह लंबे समय से लोगों को योग की निशुल्क शिक्षा दे रही थीं. मृतक नरेंद्रनाथ उनकी बॉडी मकान के बेसमेंट में मिली. उनके हाथ पांव टेप से बंधे थे और ब्लन्ट ऑब्जेक्ट से वार किया गया था. सुमन नाथ का शव ऊपर के कमरे में मिला.

सुमन नाथ और नरेंद्र नाथ के बेटे रोहित अपनी पत्नी निधि के साथ एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहते हैं. जबकि मृतक दंपति की बेटी सोनू परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं.

बेटे रोहित का कहना है कि कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था. उनकी मम्मी की बहन सोनू से गुरुवार रात 11 बजे फोन पर बात हुई थी. सुमन ने बताया था कि नीचे पार्टी चल रही है, तब सोनू ने कहा कि वह कमरा बंद करके सो जाएं.

घर में देर रात तक चली थी पार्टी, मौके से शराब की बोतलें और खाने का सामान मिला
पुलिस ने बताया कि दंपति के घर में देर रात तक पार्टी हुई थी. मौके से शराब की बोतलें और खाने का सामान भी बरामद हुआ है. घर में सारा सामान बिखरा मिला, जिससे लूटपाट की आशंका भी पुलिस ने जताई है. बेसमेंट में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिन्हें देखने से लगता है कि हत्यारों और मृतक द्वारा साथ में बैठ कर शराब का सेवन किया गया था. वहीं मृतका सुमन नाथ का देर रात का ऑडियो भी प्राप्त हुआ है.

वह अपने दामाद को फोन पर बता रही हैं कि नीचे शराब पी रहे हैं. पुलिस को यह भी पता चला है कि बुजुर्ग दंपती ने कुछ लोगों को ब्याज पर पैसा दिया था. आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों ने ब्याज पर पैसा लिया था उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस हत्या की जांच हर एंगल से कर रही है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा.

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago