मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी देने वाला बजरंग मुनि 11 दिन बाद गिरफ़्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के ख़िलाफ़ रेप करने जैसे घिनौना भड़काऊ भाषण देने के मामले में बजरंग मुनि को यूपी पुलिस ने 11 दिनों के बाद आखिरकार गिरफ़्तार कर लिया है,

यूपी के सीतापुर के खैराबाद के उदासीन अखाड़े का महर्षि महंत अनुपम मिश्रा उर्फ बजरंग मुनि महाराज पुलिस की मौजदूगी में एक मस्जिद के सामने भगवा धारियों की भीड़ लगा कर कहता है कि मैं खुलेआम मुसलमानों के घरों से उनकी बहू-बेटियों को उठा कर उनका बलात्कार करूंगा. महंत बजरंग मुनी की इस धमकी पर वहां मौजूद जवान, बच्चे, औरत सभी तालियां बजाते रहे और मुस्लिम औरतों का रेप किए जाने की धमकी को अपना समर्थन देते हुए दिखाई दिये थें,

घटना 2 अप्रैल की है. मुसलमानों के खिलाफ दिनदहाड़े भड़काऊ बयान दिए जाने के बावजूद पुलिस ने महंत को गिरफ्तार करने में 11 दिन लगा दिए, जबकि महिला आयोग भी यूपी पुलिस को उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दे चुका था. उधर इस भोगी महंत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जब कुछ छात्रों ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन किया तो दिल्ली पुलिस ने फौरन उन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago