दारुल उलूम देवबंद पहुंची USA दूतावास की अधिकारी, साथ मे मौजूद रहे AIMIM प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलज़ार के भाई मौलाना अब्दुल मालिक।

न्यूज डेस्क, बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज़। Edited by: विकास आर्य | Updated 08 Dec 2022

दारुल उलूम देवबंद पहुंची USA की मिशेल ईलम्स इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम पहुंचीं दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के ऑफिस ऑफ पॉलिटिकल अफेयर्स की द्वितीय सचिव मिशेल ईलम्स ने उलमा से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने संस्था के इतिहास और जंग-ए-आजादी में देवबंदी उलमा के किरदार की जानकारी हासिल की।

सोमवार की देर शाम संस्था के मेहमानखाने पहुंचीं मिशेल ईलम्स ने मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से भेंट की। इस दौरान मोहतमिम नोमानी ने उन्हें संस्था की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताया, साथ ही यहां दी जाने वाली शिक्षा और रहन सहन समेत अन्य विभागों के बारे में जानकारी दी।

मिशेल ने संस्था के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद यहां की शिक्षा और व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की, साथ ही कहा कि यहां के अकाबिरों का दुनिया में अलग मकाम है। संस्था के बारे में जितना सुना और पढ़ा यह उससे कहीं अधिक है। इसके उपरांत मिशेल ने लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा।

यहां से मिशेल ईलम्स जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास पर पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। इस दौरान अभिराव घड़ियाल पटेल, मौलाना अब्दुल मालिक और मुफ्ती मोहम्मदउल्ला आदि मौजूद रहे।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

https://youtube.com/@bijnorexpress

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago