बिजनौर के नांगल सोती में बच्चों के मामूली विवाद में गाँव से अस्पताल तक हुआ हंगामा

◾बच्चे के बाइक से टकराने पर दोनों पक्षो में कहासुनी पथराव में बदली ।

◾पथराव में चार लोग एक पक्ष के गंभीर रुप से घायल हो गए।

◾सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर पैसे लेकर फर्जी मेडिकल करने का आरोप लगाया ।

Bijnor के नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी में आज बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते कहासुनी पथराव में बदल गई। जानकारी है कि गांव में बाइक से गांव का ही एक बच्चा बाइक से टकरा गया था।

जिसके बाद बच्चे के परिवार वालों की बाइक सवार युवक के साथ कहासुनी हो गई और कहासुनी बाद में पथराव में बदल गई। इस पथराव में चार लोग एक पक्ष के घायल हो गए जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

ज्ञात है कि नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी में तेज रफ्तार बाइक ने एक छोटे बच्चे के टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष के परिवार के घर पर जमकर पत्थरबाजी कि।

जमकर गए पथराव में चार लोग एक पक्ष के गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ के में भर्ती कराया।

दोनो पक्षों विवाद को लेकर मेडिकल के लिए नजीबाबाद के सरकारी अस्पताल अस्पताल पहुंचे एक पक्ष ने अस्पताल परिसर में ही जोरदार हंगामा करते हुए डॉक्टर पर पैसे लेकर फर्जी मेडिकल करने का आरोप लगाया । जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए पक्ष ने फर्जी मेडिकल का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

आरोप है कि एक पक्ष से डॉक्टर फ़ैज़ अहमद ने फर्जी मेडिकल के नाम पर पैसे लेकर लोगों के सामने ही ब्लेड मारकर मेडिकल कराया गया जिस पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क उठे । एक युवक को पकड़कर ब्लड मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा गया ।

मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर से सर्वेश निराला को डॉक्टर के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी सौंपा गया ।

लोगों का आरोप है कि डॉक्टर आए दिन फर्जी मेडिकल में लगा रहता है । मीडिया के सामने ही डॉक्टर पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया जबकि डॉक्टर ने पैसे लेने से साफ तौर पर इंकार किया है ।

एक पक्ष की बाईट

दूसरे पक्ष की बाईट

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago