उत्तराखंड के पौड़ी में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, नजीबाबाद निवासी दोनों यात्री सुरक्षित,

▪️कार में नजीबाबाद के दो लोग सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं,

उत्तराखंड: पौड़ी जनपद में आज रविवार सुबह कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत दुगड्डा पुलिस चौकी को सूचना मिली कि कोटद्वार- दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ में स्तिथ फ्लेवर रेस्टोरेंट पुलिया के पास एक सफेद रंग की कार अनियन्त्रित होकर सड़क से 70 मीटर गहरी खायी में गिर गयी है,

सूचना मिलते ही तुरन्त चौकी प्रभारी दुगडडा SI ओमप्रकाश अपनी टीम जिसमे कॉन्स्टेबल मोहन व महेंद्र के साथ राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों लड़कों को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उसके बाद दोनों घायलो को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया।कार सवार दोनों व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं,

बिजनौर के नजीबाबाद निवासी कार सवार दोनों घायलों का नाम सरताज अहमद पुत्र मौ0 शाहिद, निवासी नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश (उम्र-28 वर्ष) व जाकिर पुत्र मौ0 अलेशन, निवासी नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश (उम्र-25 वर्ष) है,

(Bijnor Express)

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago