कोरोना के बढ़ते केस के बीच क्या यूपी पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ ? जानें क्या कहा कोर्ट ने

◾ यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां हुई तेज 15 अप्रैल को होगी पहले फेज की वोटिंग

◾बढ़ते कोरोना वायरस के केस को लेकर पंचायत चुनाव टालने को लेकर लगाए जा रहे कयास ।

◾ हाई कोर्ट में भी दायर की गई थी याचिका लेकिन हुई खारिज

यूपी पंचायत चुनाव टालने के मामले में हाई कोर्ट इलाहाबाद में एक याचिका दायर की गई थी। सुनवाई करते हुए जस्टिस गोविंद माथुर और एसएस शमशेरी ने कहा प्रदेश शासन ने पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता जारी कर दी है। ऐसे में इसे रोकना ठीक नहीं है

यूपी में पंचायत चुनाव की तारीफ नजदीक आ रही है, कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच योगी सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

यूपी में पंचायत चुनाव चार चरणों में होने हैं। 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि दो मई को नतीजे आएंगे।

अदालत ने राज्य सरकार को भी निर्देश दिया कि पंचायत चुनावों के दौरान कोरोना के मद्देनजर सभी एहतियात बरते जाएं तथा कोविड प्रोटोकॉल्स का ठीक तरीके से पालन कराया जाए। कोर्ट ने ऐसा कहकर याचिका खारिज कर दी और पंचायत चुनावों को टालने से इनकार कर दिया।

पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में 18 जिले, दूसरे चरण के मतदान में 20 जिले, तीसरे चरण के मतदान में 20 जिले और चौथे चरण के मतदान में 17 जिलों को शामिल किया गया है।

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago