बिजनौर के चांदपुर में अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लड़की के साथ रातभर करता रहा दुष्कर्म

Bijnor: अज्ञात युवक द्वारा बाजार सामान खरीदने गई नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने नाबालिग बच्ची को रात भर अपने साथ रखा और सुबह उसको छोड़ दिया।

रोती बिलखती बच्ची अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। और जांच पड़ताल शुरू कर दी,

दरअसल चांदपुर में क्राइम चरम सीमा पर है।आए दिन चोरी लूट हत्या जैसी घटना सामने आ रही है।थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी नाबालिग 14 वर्षीय बच्ची गांव में लगे बाजार से सामान खरीद रही थी। इसी दौरान अज्ञात युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बच्ची के साथ दुराचार किया परिजनों ने नाबालिग बच्ची की पूरी रात तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया

सुबह होने पर बच्ची को छोड़ दिया बच्ची जंगलों से रोती बिलखती पास के गांव पहुंच गई तभी ग्रामीणों ने मासूम बच्ची के परिजनों को फोन पर सूचना दी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मासूम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ।और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,

*बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे सवांददाता रोहित कुमार की ये खास रिपोर्ट*

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago