Categories: अफजलगढ़

बिजनौर की द्वारिकेश समूह की इकाइयों ने गन्ना मूल्य का भुगतान कर प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल

बिजनौर की द्वारिकेश समूह की इकाइयों ने गन्ना मूल्य का भुगतान कर प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल, द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई बहादरपुर के अध्यासी एसपी सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि द्वारिकेश समूह ने पेराई सत्र 2021-22 में 125.93 लाख कुन्तल गन्ने की खरीद की थी। जिसका गन्ना मूल्य रुo 43592.39 लाख हुआ था ।

जिसका आज चीनी मिल ने अवशेष रु० 473.18 लाख सम्बन्धित समितियों को भेज दिया है। चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य 43592.39 लाख रुपये का भुगतान चीनी मिल बन्द होने के 5 दिनों के अन्दर कर प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित किया।

वही सह इकाई बुन्दकी चीनी मिल ने भी सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कर द्वारिकेश समूह की दोनों चीनी मिलें बुन्दकी व बहादरपुर ने अपने मण्डल एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि हमारे अधिशासी अध्यक्ष श्री गौतम आर. मोरारका जी की सोच हमेशा कृषक हित में रहती है। श्री सिंह ने क्षेत्र के सभी सम्मानित कृषकों को उनके सहयोग एवं पेराई सत्र के सफलतापूर्वक समापन के लिए आभार प्रकट किया

बिजनौर की द्वारिकेश समूह की इकाइयों ने गन्ना मूल्य का भुगतान कर प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago