मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक ने नजीबाबाद थाने पहुचकर महिलाओ की सुरक्षा व सम्बंधित मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए व फ़्लैग मार्च निकाला।

उत्तरप्रदेश महिला कल्याण विभाग मिशन शक्ति के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने नजीबाबाद थाने पहुचकर महिलाओ की सुरक्षा व महिला सम्बंधित मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए व अपने नेतृत्व में फ़्लैग मार्च निकाला।

बुधवार की शाम एसपी  डॉक्टर धर्मवीर सिंह नजीबाबाद थाने पहुचे। जहा उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओ की सुरक्षा के लिए पुलिस को गम्भीर रहने के निर्देश दिये। एसपी ने सीओ प्रवीण कुमार व थाना अध्यक्ष संजय शर्मा सहित पुलिस फोर्स के साथ आगामी त्यौहारो के मद्देनजर नगर में फ्लैगमार्च किया।

इस दौरान एसपी ने नगरवासियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा त्यौहारों को आपस मे मिलजुलकर मनाने की अपील की। एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है इसमें महिलाओ को शामिल कर जनता को जागरूक किया जा रहा है। आज रूट मार्च में इसे शामिल किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी डॉक्टर धर्मवीर के नेतृत्व मे थाने से शुरू करते हुए नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए  फ्लैग मार्च निकाला गया वहीथानाध्यक्ष सजंय कुमार शर्मा व भारी पुलिस बल फ्लैग मार्च मे मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा नगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर  रामवीर शर्मा ,आशिष तोमर, राजेद्र सिंह राणा,अमर पाल सिंह, कॉन्स्टेबल राजवीर, कॉन्स्टेबल नवीन ,कॉन्स्टेबल सुशील ,कॉन्स्टेबल प्रदीप, कॉन्स्टेबल सुधीर आदि मौजूद रहे ।

 बाईट : पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह

शाही अराफ़ात सैफ़ी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago