मुख्यमंत्री योगी के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनपद भर के विद्यालयों में नामांकन मेले का हुआ आयोजन

▪️अफजलगढ़ धामपुर व नहटौर में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।

Bijnor: उत्तर प्रदेश में योगी के स्कूल चलो अभियान को लेकर जनपद भर के विद्यालयों में नामांकन मेले का आयोजन हुआ। सर्व शिक्षा अभियान के तहत अफजलगढ़ के भूतपूर्व सैनिक कॉलोनी रसूलाबाद में संविलियन विद्यालय ग्रामीणों की व अध्यापकों की उपस्थिति में नामांकन मेले का आयोजन हुआ। इस मेले के आयोजन का उद्देश्य सभी बालक बालिकाओं को शिक्षा के लिए स्कूल तक लाना रहा

Afzalgarh: अफजलगढ़ के संविलियन विद्यालय के इंचार्ज कुलवीर सिंह ने लोगों से अपने आस पास के शिक्षा से वंचित बच्चों को प्रेरित करने की अपील करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार की मंशा है कि हर लड़का लड़की स्कूल पढ़ने जरूर जाये

Nehtaur: इसी क्रम में जनपद के नहटौर में प्राथमिक विद्यालय कोकापुर, प्राथमिक विद्यालय पाली जट्ट व उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर संविलियन में विद्यालय नामांकन मेले का आयोजन किया गया।

नामांकन मेले का उदघाटन एसएमसी अध्यक्ष तथा एआरपी शकील अहमद और एआरपी अब्दुल्लाह सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। शासन से प्राप्त लक्ष्य को इंचार्ज अध्यापिका तिलका रानी चौहान में विद्यालय स्टाफ की मेहनत और लगन से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया,

Dahmpur: इसी क्रम में जनपद के धामपुर ब्लॉक आकू नहटोर के ग्राम पाडली मांडू में उच्च प्राथमिक विद्यालय पाडली मांडू बच्चों का नामकन मेला का आयोजन किया गया जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पूरे गांव में स्कूल चलो अभियान को चलाया स्कूल चलो अभियान की रैली पूरे गांव पाडली मांडू में होते हुए वापिस उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंची

उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक और विद्यार्थियों ने ग्राम पाडली मांडू में घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की और विद्यालय में मिलने वाली फ्री सरकारी सुविधाएं जैसे पुस्तक स्कूल ड्रेस स्कूल के लिए जूते और खाना आदि सुविधा के बारे में बच्चों को माता-पिता को समझाया

धामपुर से इसरार अहमद, नहटौर से मौहम्मद फैज़ान, अफजलगढ़ से संगम चौहान की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago