किरतपुर के दो युवकों की चंडीगढ़ में मौत,ईद की खुशियां मातम में बदली

न्यूज डेस्क, ब्रेकिंग बिजनौर | Edited by : बिजनौर एक्सप्रेस | किरतपुर | चंडीगढ़| Updated 23 April 2023

किरतपुर।क्षेत्र के गांव में मुढाला निवासी दो युवकों की चंडीगढ़ में टिनशेड के नीचे दबकर मौत हो गइ।जो वहां पर वेल्डिंग करने का कार्य करते थे।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं ईद की खुशियां मातम में बदल गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र के गांव मुढाला निवासी शोएब 18 वर्ष पुत्र शाहिद व जुनेद 17 वर्ष पुत्र कलवा 4 माह पूर्व गांव के ही ठेकेदार रईस पुत्र शरीफ के साथ चंडीगढ़ में कार्य करते थे। दोनों युवक चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करते थे।

बुधवार की शाम वेल्डिंग का काम कर रहे थे की अचानक आंधी तूफान आ गया जिससे टीनसेढ दोनों युवकों के ऊपर गिर गया।जिसके नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।और परिजन शवो को लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।तथा गुरुवार की देर शाम जब दोनों शवो को लेकर गांव पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया।हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों के नीचे दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक किया।

एक साथ दो युवकों की मौत से ईद की खुशियां मातम में बदल गई।बताया जा रहा है कि जुनैद अपने परिवार का इकलौता बेटा था जबकि उसके पिता की मौत भी कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है।

पूरे परिवार की जिम्मेदारी जुनैद के कंधों पर ही थी। उसकी बड़ी बहन की 2 महीने बाद शादी होनी है।दोनों युवक ईद के मौके पर अपने घर आने की तैयारी कर रहे थे कि यह हादसा हो गया।

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago