पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद बैंगलोर में हिंसा, गोलीबारी में दो की मौत 60 पुलिसकर्मी घायल,

Karnatak: बेंगलुरु कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे के द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक पोस्ट किया था जिसकी प्रतिक्रिया में देर रात साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गई, दरअसल एक युवक ने कथित तौर पर पैगंबर को लेकर अपमानजनक पोस्ट किया था, जिसकी प्रतिक्रिया में यह हिंसा हुई, इसके विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर भारी संख्या में जमा हो गए और कुछ लोगों ने विधायक के घर पर पत्थर भी फेंके,

इतना ही नहीं, डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन पर भी पथराव और आगजनी भी की गयी मूर्ति उत्तरी बेंगलुरु के पुलकेशी नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं
इस मामले पर कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा है कि मामले की जांच हो रही है, लेकिन तोड़फोड़ से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त बलों को तैनात कर दिया गया है और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,

वहीं, गृहमंत्री बासवराज बोमाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शांति बनाए रखने और हालात को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती के आदेश दे दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से विधायक मूर्ति को पुलिस स्टेशन में रखा गया है और इसी वजह से घटना को लेकर उनसे प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी हिंसा से बचाव के लिए कांग्रेस विधायक के घर को सुरक्षा घेरा में रखा गया है।

पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा के बाद बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशन इलाके में उग्र भीड़ से झड़प के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित करीब 60 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्होंने कहा, “उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेंगलुरु में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है और डीजे हल्ली व केजी हल्ली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है

इस घटने में पाॅज़िटिव खबर यह है कि पास में मौजूद एक धार्मिक स्थल को कुछ लोगों ने हुमन चैन बनाकर प्रदर्शनकारियों से बचाया!

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago