नजीबाबाद के ग्राम करमसखेड़ी में हुए दो पक्षों के झगड़े में दो घायल एक की हालत गंभीर

Bijnor: नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करमसखेड़ी में दो पक्षों के मस्जिद में मिठाई वितरण करने की लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते कहा सुनी मारपीट में बदल गई

एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के शकील, शमीम, अज़ीम, सलमान आदि लोगो ने मिलकर गांव के ही 30 वर्षीय रईस व उसका भाई एहतेशाम को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर मौके से फरार हो गए।

वही घायलों के परिजनों ने अधमरी हालत में पीएचसी समीपुर में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रईस की तबियत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने रईस को मेरठ रेफर कर दिया गया

जबकि एहतेशाम उर्फ भूरा जिला अस्पताल में भर्ती है। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी है

जबकि घायल रईस की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस से आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में कार्यवाही करने की मांग की है

नजीबाबाद के ग्राम करमसखेड़ी में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago