Categories: किरतपुर

बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डवासौवाला उमरी में बिजली के बल्ब में आग लगने से दो बच्ची झुलसी एक की मौत,

Bijnor: किरतपुर थाना के ग्राम डवा सौवाला उमरी में बुधवार की रात्रि करीब दस बजे बिजली के बल्ब में आग लगने से दो बच्ची बुरी तरह झुलस गई जिसमें एक बच्ची की मृत्यु हो गईं हैं,

मौके पर पहुंचे नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम तथा लेखपाल विनीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि करीब दस बजे दयाराम सैनी उमरी निवासी की दो पुत्री जिनकी उम्र करीब 4 वर्ष तथा एक की उम्र आठ वर्ष बताई जा रही हैं।

दयाराम की पत्नी की बीमारी के चलते कुछ समय पहले मौत हो गई थी जिस वजह से दयाराम अपने बच्चों की देखभाल स्वयं करता।दयाराम दोनों अपनी पुत्रियों को सुलाकर आस पास में ही बैठा था और उसकी दोनों पुत्री अपने एक मकान में सो रही थी। जिनके बिस्तर के ऊपर बिजली का बल्ब लगा हुआ था। अचानक बिजली के बल्ब में आग लग गई बल्ब की स्पार्किंग होते हुए बिस्तर पर गिर गई जिससे बिस्तर में आग लग गई।

और उस आग की चपेट में वह दोनों बहन आ गई।बताया जा रहा है कि उस समय उनके घर पर कोई परिवार का सदस्य नहीं था।दोनों बहनों ने शोर भी मचाया लेकिन शोर की आवाज किसी को ना जा सकी। कुछ समय बाद जब दयाराम अपने घर पहुंचा और उसने अपने मकान से धुआं उठता हुआ देखा तो वह अपने मकान में पहुंचा लेकिन तब तक उसकी दोनों पुत्रया बुरी तरह झुलस गई थी

Youtube Link👇

किरतपुर से हिमांशु भारती की रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago