बिजनौर में टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह सिंह समेत दो गिरफ्तार। परिवार पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियाँ।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर में बढ़ापुर के कुआं खेड़ा खदरी गांव मे जमीनी विवाद के चलते हुए गोली कांड में गोविंद नाम के युवक की गोली लगने से हुई मौत हो गई थी आरोपियों ने लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रायफल बरामद कर ली व 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम कुआंखेडा खदरी थाना बढापुर जनपद बिजनौर व ज्ञान सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी अब्दुल्लापुर दहान्ना थाना नुरपुर जनपद बिजनौर को घटना में प्रयुक्त लाईसेंसी रिवाल्वर मय 04 खोखा व 10 जिंदा कारतूस एंव मारपीट में प्रयुक्त लोहे के पाइप सहित गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है। शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

अभियुक्त भूपेन्द्र ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने खेत के चारों तरफ तारबंदी करने के लिये पोल लगाने खेत पर गया तथा पोल को गुरदीप के युकेलिप्टिस के पेडों की जडों के बराबर में सटाकर लगाने के दौरान उसका गुरदीप पक्ष के साथ विवाद हो गया। विवाद में भूपेन्द्र पक्ष द्वारा गुरदीप पक्ष के साथ मारपीट की गयी व भूपेन्द्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।

आरोपी भूपेंद्र सिंह कई सीरियल में काम कर चुका हैं भूपेंद्र सिंह ने काला टीका, एक थी हसीना और कार्तिक पूर्णिमा सीरियल में काम कर किया है एक्टर भूपेंद्र सिंह का गांव कुआंखेड़ा खदरी गांव से सटा शेरगढ़ नाम से फॉर्म हाउस है। जहां विवाद को लेकर परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी गोलियों की तड़तड़ाहट और हत्या की सूचना पर गांव में अफरा-तफरा मच गई।फिलहाल, पुलिस ने आरोपी एक्टर समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago