बिजनौर में पर्यटकों के बढ़ावे लिए गंगा बैराज पहुँची मोटरबोट,

▪️अब बिजनौर में भी पर्यटक कर सकेंगे मोटरबोट से डॉल्फिन🐬 व घडियालों🐊 के नज़ारे,

Bijnor: बिजनौर गंगा बैराज पर गंगा की लहरों में डॉल्फिन और घड़ियाल के दर्शन कराने के लिए मोटर बोट गंगा बैराज पर पहुंच गई है। यह मोटर बोट बैराज से विदुर कुटी तक लोगों को घुमाएगी और गंगा में दिखने वाली डॉल्फिन और घड़ियाल के नज़ारे दिखाएंगी जिससे पर्यटक इसका पूरा आनंद उठा सकेंगे,

यह मोटर बोट लोगों के घूमने के लिए बैराज घाट पर साधन बनेगी, जलीय जीवो की सुंदरता को देखने के लिए आम जनता महरूम रहती है इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ टीम का दस्ता गंगा में नौकायन कराएगा। गंगा में मोटर बोट चलने का समय सुबह के समय या शाम के वक्त 5:00 से 6:00 के बीच का रहेगा।

यह यात्रा करीब 10 से 15 किलोमीटर तक मोटरबोट की सवारी करेंगे। इसके लिए किराया भी निर्धारित किया जाएगा।वाइल्ड लाइफ इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया द्वारा इसके लिए चार मोटरबोट दी गई है। बतादें कि पिछले साल डॉल्फिन की गणना में 36 डॉल्फिन थी। पिछले साल ही गंगा बैराज में घड़ियाल भी छोडे़ गए थे।

मेरा गंगा मेरी डॉल्फिन अभियान के तहत गंगा में चल रहा डॉल्फिन की गिनती का पूरा हो गया है ।  हैदरपुर वैटलैंड में डाल्फिन की गणना की ट्रेनिंग  दी गई है।

शुक्रवार को भी गंगा में डॉल्फिन के गिनती कार्य में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया से संजीव यादव, मोहम्मद शाहनवाज खान, हिमांशु शर्मा, रामअवतार, ऋतु, तेजपाल, भानुप्रताप, गंगा प्रहरी श्योराज सिंह, वन विभाग से धर्मवीर, संसार सिंह धामा, अतुल दुबे शामिल रहे।

रिपोर्ट:- तुषार वर्मा / बिजनौर

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago