विकास कार्यों की समीक्षा के लिए योगी के 18 मंत्री 18 मंडलों में, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी पहुंचे बिजनौर

▪️18 मंत्रियों को 18 मंडलों में भेजकर योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नई पहल की ।

बिजनौर में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी आज एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे जिसमें भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं व कोऑपरेटिव बैंक एसोसिएशन के कर्मचारियों ने फूल मालाओ से मंत्री भूपेंद्र चौधरी का स्वागत किया कैबिनेट के 18 मंत्रियों को सीएम योगी का 18 मंडलों में विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए आदेश हुआ इसी को लेकर लगातार कैबिनेट के मंत्री मंडलों में जमीनी स्तर पर जाकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं

आप को बता दें कि सूबे में दोबारा भाजपा सरकार बनने के बाद सीएम योगी एक्शन मोड पर है जहाँ एक तरफ भू माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है वहीं दूसरी और कैबिनेट के 18 मंत्रियों को 18 मंडलों में भेजकर सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नई पहल की है ताकि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सके

इसी दौरान बिजनौर में कॉपरेटिव बैंक एसोसिएशन के कर्मचारियों ने ग्यारवाह वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की,

इस दौरान कर्मचारियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र भूपेंद्र चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि जिस तरह से भू माफियाओं ने अराजकता फैला कर अवैध संपत्ति अर्जित की है तो उन पर इसी तरह से बुलडोजर चलाकर संपत्ति को कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई लगातार यूपी में चलती रहेगी

आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago