बिजनौर में टाईगर ने नेपाली मजदूर पर किया हमला छुड़ाने में की नौ राउंड फायरिंग इतने में हो गई मजदूर की मौत।

कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला में बाघ ने एक और श्रमिक को हमला कर मार डाला। वन विभाग ने बाघ को ट्रैक्यूलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा है। ढिकाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र सिंह चकरायत के अनुसार 57 वर्षीय श्रमिक राम बहादुर उर्फ रामू ढिकाला परिसर में सोलर फैसिंग से संबधित कार्य कर रहा था। अचानक झाड़ियों से निकलकर एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

सरकार में दोका यार तुम उसके वन कर्मियों ने रामू को बाघ से छुड़ाने के लिए नौ राउंड फायर किए। किसी तरह से रामू को बाघ से छुड़ाया गया। तब तक रामू की मौत हो चुकी थी। उसके शव को रामनगर अस्पताल भेजा गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पाण्डेय, उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटि ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

निदेशक ने बताया कि बाघ को ट्रैक्यूलाइज किया गया है। बाघ सुरक्षित है। उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाया जा रहा है। वनक्षेत्राधिकारी राजेन्द्र सिंह चकरायत ने बताया कि रामप्रसाद मूल रूप से नेपाल का निवासी था।30 वर्षों से भी अधिक समय से ढिकाला में काम कर रहा था।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शुऐब क़ुरैशी

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago