बिजनौर के चांदपुर निवासी तीन युवक गंगा में डूबे, दो की मौत तीसरे की तलाश जारी,

बिजनौर के रसूलपुर नगला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा में नहाने गए 9 युवकों में से तीन युवक डूब गए। हालांकि एक युवक को गोताखोरों ने डूबने के कुछ देर बाद ही बाहर निकाल लिया था और दूसरे का शव आज बरामद हुआ है

बाकी एक युवक की तलाश जारी हैं दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर नगला का है जहाँ पर गांव रसूलपुर नंगला के 9 युवक नहाने के लिए धनौरा थाना क्षेत्र की गंगा नदी पर गए थे।

नहाते समय जावेद, राजू, सुहेल, तीनों युवक दोपहर में गंगा नदी में नहाते समय डूब गए थे। पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की मदद से एक युवक की डेडबॉडी पानी से बरामद कर ली थी

अचानक युवकों के डूबने से गांव में हड़कंप मच गया और भारी तादाद में ग्रामीण गंगा नदी पर पहुंच गए। सूचना पर आला अधिकारी भी पहुंचे और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवकों की तलाश की तो कुछ ही देर में गोताखोरों ने एक युवक सुहेल को नदी से बाहर निकाल लिया था

और एक युवक राजु की डेड बॉडी 24 घण्टे के बाद आज पानी से गोताखोरों ने ढूढ़ निकाली। वहीं शेष एक युवक की तलाश में गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं

चांदपुर के तीन युवक गंगा में नहाते हुए डूबे, दो की मौत तीसरी की तलाश जारी, आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago