नजीबाबाद में पुल से नीचे गिरे बुलेट सवार तीन लोग, 1 की मौत, 2 की हालत चिंताजनक

नजीबाबाद तहसील के सामने बने फ्लाईओवर से गुजर रही एक बुलेट पर तीन सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर पूल से नीचे घूंघट मैरिज हॉल के सामने आकर गिर गए, जिसमे श्रीराम, उम्र करीब 65 वर्षीय, रजत 26 वर्षीय, सौरभ 24 वर्षीय की हालत को चिंताजनक देखते हुए मौके पहुंचे पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें समीपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया

जहां इलाज के दौरान 65 वर्षीय श्री राम की मौत हो गई तथा दो युवकों को बाहर के लिए रेफर किया दोनों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

तीनो बुलेट सवार कोटद्वार के करीब के बताए जा रहे है। मामला रात्रि करीब आठ बजे का है यहां इसी जगह पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं जो कि पुल के ऊपर से ही लोग गिरे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पुल के ऊपर साइडों में तारों का जाल लगाया जाए। अगर कोई दुर्घटना होती है तो वह जाल से टकराकर वही पुल के ऊपर ही रहेगा। नीचे गिर कर कोई ज्यादा बड़ी दुर्घटना नहीं होगी

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago