मस्जिद फारूक़ ए आज़म में तीन दिवसीय हुआ इस्लाही मुआशरे का आयोजन।

Edited By : याहया अंसारी | Publised By : बिजनौर एक्सप्रेस | Najibabad, Bijnor, UP | Updated : 7 दिसम्बर , 2021

रायपुर सादात दिनाँक 05.12.2021 दिन रविवार को थाना नगीना देहात क्षेत्र के जमीयत उलेमा ग्राम जोगीरमपुरी की और से सीरत उन्नबी के तीन दिवसीय इस्लाही मुआशरे का आयोजन किया गया। जिसका पहला दूसरा व तीसरा कार्यक्रम मस्जिद फ़ारूक़ ए आज़म मेंआयोजित हुआ।

इस प्रोग्राम की अध्यक्षता नजीबाबाद के जमीयत ए उलेमा के महासचिव मौलाना मौहम्मद असलम साहब क़ासमी ने की और संचालन मौलाना इम्तियाज़ अहमद क़ासमी इमामो खतीब मस्जिद कोल्हू वाली नजीबाबाद ने किया।जलसे का आरंभ क़ारी महताब आलम द्वारा पवित्र क़ुरआन ए पाक की तिलावत व मौलवी मौहम्मद अरशद छात्र दारुल उलूम देवबंद और हमज़ा अयाज़ बिजनौरी की नाते पाक के साथ हुआ।

मौलाना मुफ्ती मौहम्मद राशिद आज़मी साहब नायब मोहतमिम दारुल उलूम देवबंद ने जलसे को खास तौर पर संबोधित फरमाते हुए सहाबा इकराम रज़िo के नक्शे क़दम पर जिंदगी गुज़ार ले मुफ्ती राशिद आज़मी ने कहा हुज़ूर सo के पास फात्मा आई थी तो हुज़ूर सo खड़े हो जाते थे हुज़ूर सo ने फात्मा के कान में कुछ कहा फात्मा रोने लगी और कहा नमाज़ की पाबंदी करें।

मुफ्ती राशिद आज़मी ने तालीम पर ज़ोर देते हुए कहा कि बच्चों को ज़रूर पढ़ाइए और अपनी मुस्लिम लड़कियों की हिफाज़त करो इससे मुआशरे में तब्दीली आएगी शादी ब्याह में फ़ुज़ूलखर्ची दिखावा, डीजे, न बजाना, आतिशबाजी न करना और कहा कि नबी सल्लल्लाहु अलयही वसल्लम ने कहा में तुम्हारे बीच दो चीजें छोड़ता हूं जब तक आप इन्हें पकड़े रहेंगे आप कभी भी भटक नहीं सकते वह दो चीजें है अल्लाह की किताब और रसूल की सुन्नत।

इस अवसर पर मुफ्ती अरशद, मुफ्ती साजिद ,मुफ़्ती ताइब,मौलाना लईक़, मौलाना अब्दुल बासित, मौलाना अबरार, मौलाना वसीम, क़ारी नौशाद, कारी अल्ताफ, कारी इफ्तिखार, क़ारी सरफ़राज़, हाफ़िज़ क़सीम,अतीक़ अंसारी,पत्रकार क़ारी याहया अंसारी, कारी इब्ने हसन ,कारी शूऐब नफीस, कारी महबूब ,क़ारी ज़ुबैर, क़ारी सद्दाम आदि उलमा उपस्थित रहे।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

(डिस्क्लेमर: ये लेखक के विचार/लेख हैं. लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता/सटीकता के प्रति लेखक स्वयं जवाबदेह है. इसके लिए Bijnor Express किसी भी तरह से उत्तरदायी नही है)

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago