बिजनौर में मदरसे पढ़ने गए एक ही घर के तीन बच्चे गायब। पुलिस तलाश में जुटी।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला में मदरसे में पढ़ने गए तीन बच्चे अचानक लापता हो गए। लापता बच्चों में एक की उम्र 8 वर्ष, दूसरे की 4 और तीसरे की डेढ़ वर्ष है। परिजन तीनों बच्चों की 3 से तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनका तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। जिससे परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने नोट जारी करते हुए बताया कि दिनांक 12/12/2023 दिन मंगलवार को नासिर पुत्र शेर अफजाल निवासी ग्राम रसूलपुर नंगला ने थाना चांदपुर पर सूचना दी की उनके तीन बच्चे क्रमशः (1) अल फैज पुत्र नासिर उम्र करीब 8 वर्ष जिसने नीली हाफ टी-शर्ट वह नीली पेंट पहनी है।

(2) अल फैजा पुत्री नासिर उम्र करीब 4 वर्ष जिसने सफेद फ्रॉक जिस पर लाल फूल बने हैं तथा जामनी रंग की पजामी पहने हैं
(3) आफिया पुत्री नासिर उम्र करीब डेढ़ वर्ष लाल फ्रॉक, लाल व सफेद जर्सी व काले जूते पहने हैं
दिनांक 11/12/2023 दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे घर से बिना बताए चले गए हैं जिनको काफी तलाश किया परंतु कोई जानकारी नहीं मिल पाई है यदि किसी सज्जन को यह बच्चे मिलें या इन बच्चों की कोई सूचना मिलती है तो कृपया निम्न नंबरों पर सूचित करने की कृपा करें
1. 9454403127 प्रभारी निरीक्षक थाना चांदपुर
2. 9412514254 उप निरीक्षक भूषण कुमार
3. 7505032115 हेड कांस्टेबल आदेश कुमार
4. 8755112370 नासिर ग्राम रसूलपुर नंगला।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago