Categories: साहनपुर

नगर पंचायत साहनपुर में चोरों के हौसलें बुलंद, कस्बें में फिर हुई चोरी


पहलें भी पुलिस चौकी साहनपुर की नाक के नीचे ही चोरों ने चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

नगर पंचायत में कार्यरत हरेंद्र के घर मे जेवरात सहित 10 लाख की चोरी, साहनपुर पुलिस हर बार दिखाई देती गई नाकाम

साहनपुर न्यूज:-  नगर पंचायत में चोरी का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कस्बें में आये दिन छोटी बड़ी चोरी होती रहती है। पुलिस की तरफ से कोई कठोर/सख्त कार्यवाही नहीं होने की वजह से चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात नगर पंचायत के कर्मचारी हरेंद्र जो कि मोहल्ला रवापुरी में रहते है उनके घर से चोरों ने कई लाख रुपये के सामान की चोरी कर गायब हो गए। मकान स्वामी हरेंद्र ने बताया कि वह जब सुबह उठे और उन्होंने अपने घर का सामान इधर-उधर व अलमारी का ताला टूटा देखकर चकित रह गया उसने आनन फानन में जब उसने जेवर कैसे चेक किए तो अलमारी खाली मिली। मकान स्वामी ने पुलिस को सूचनादी रात मैं ही चौकी इंचार्ज कमल किशोर ने घर पहुंच कर मुआयना किया। दिन प्रतिदिन चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं व निडर होकर दिन हो या रात चोरी कर रहे हैं इनके हौसले बुलंद है जनता में भय का माहौल बना हुआ।


साहनपुर में मस्ती से शातिर चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दे दिया जाता है और पुलिस को कुछ पता ही नहीं चलता। बीते कुछ दिन पहले सहानपुर पुलिस चौकी के पीछे स्थित एक दुकान मे चोरी हो गयी थी। सभी सहानपुरवासी चोरी जैसी घटनाओं  से चिंतित और आहत है। कस्बें में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago