बिजनौर में गन्ने के खेत मे इश्कज़ादों को सजा देने वाले 4 युवक गिरफ़्तार बाकी की तलाश जारी।

Reported by: विकास आर्य | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर में प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले मामले में चार को गिरफ्तारी कर लिया है इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं।अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र के फजलपुर का है। जहां एक गांव का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गन्ने के खेत में गया था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद वह बाइक से मौके पर पहुंच गए और युवक- युवती को पकड़ लिया।

उनसे उनका नाम और पता पूछा। कहा- तुम लोग यहां क्या करने आए हो। प्रेमी ने उनका विरोध किया तो युवकों ने खेत से गन्ना तोड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपी बोला- देखो, ये हैं मजनू, ये हैं लैला और यहां पार्टी हो रही है कुछ युवक उसे थप्पड़ भी मार रहे थे।

इस दौरान लड़की उन युवकों से कहती है कि वीडियो क्यों बना रहे हो, तो आरोपी एक युवक बोलता है-ये देखो, ये हैं मजनू और लैला। वहीं प्रेमी युवक,आरोपियों को समझाने में लगा था। कह रहा था कि हमारे घरवालों को भी पता है कि हमारी बात होती है।

इसी बीच एक युवक उसे गाली देते हुए पीटने लगता है। हंसी-मजाक किया, 50-50 उठक-बैठक करवाई अंत में आरोपी लड़का और लड़की को गन्ने के खेत के किनारे रोड पर ले जाते हैं। वहां दोनों से 50-50 उठक बैठक करने को कहते हैं। मना करने पर उन्हें गाली देते हैं।

इसके बाद प्रेमी युगल उठक बैठक करने लगते हैं। इस दौरान सभी आरोपी एक दूसरे से हंसी मजाक करने लगते हैं। कह रहे थे कि अभी यहां कोई बात हो जाए तो क्या होगा। वहां मौजूद एक लड़का मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। मामले की जांच शुरू की।शुरुआती जांच में पुलिस ने 4 लड़को को पकड़ा इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया।

अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी संजीव वाजपेई का कहना है कि सोशल मीडिया पर युवक-युवती के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जांच की गई। इसके बाद पीड़िता ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago