तेलंगाना के CM KCR के इस फैसले से वहां के अल्पसंख्यकों में खुशी की लहर

▪️AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद से सांसद असदउद्दीन ओवैसी की मेहनत रंग लाई,

कुछ दिन पहले तेलंगाना में सेक्रेटेरियट की नई बिल्डिंग तामीर करने के लिए सेक्रेटेरियट की दोनों मस्जिदों को शहीद कर दिया गया था।

उसी सिलसिले में कल सांसद असदउद्दीन ओवैसी, AIMPLB और कई तंजीमों की क़यादत और उलमा-ए-किराम ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की,

मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया और ठीक उसी जगह पर दोनों मस्जिदों को दोबारा तामीर करने का ऐलान किया है।

कुछ घण्टे पहले तेलंगाना CMO ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है।

वहीं AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद से सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि, AIMPLB_Official और अन्य मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ @TelanganaCMO से मुलाकात की। सीएम ने 2 मासाजिद को ठीक उसी स्थान पर फिर से बनाने पर सहमति व्यक्त की, जैसा कि वे 7 जुलाई से पहले थे। इसके अलावा, 2 masaajid के बीच स्थित 1500 sq.yards को भी आवंटित किया जाएगा,

तेलंगाना स्टेट में यह AIMIM की बड़ी कामयाबी बताईं जा रहीं हैं वहीं AIMIM पार्टी के नेता वह समर्थक इसका जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार कर के देश के अल्पसंख्यकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं,

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago