बिजनौर में पुलिस हिरासत से चोर फिल्मी स्टाइल में फरार एसपी ने थाना प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मियों पर गिराई गाज

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर के अफजलगढ़ थाने मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चोर पुलिस हिरासत से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसके बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने बड़ा एक्शन लेते हुए अफजलगढ़ इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया जबकी दरोगा सिपाही व थाने के एचएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया एसपी नीरज कुमार जादौन की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है

दरअसल पुरा मामला एक बाइक चोरी से शुरु हुआ था जिसमे गांव हिदायतपुर के रहने वाले शहजाद अहमद ने पुलिस को तहरीर दी थी की उसके भाई की बाइक किसी ने चोरी करली है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चोर की तालाश शुरु कर दी थी इस दौरान पुलिस ने गांव विजयनगर के रहने वाले निशांत राघव पुत्र जगबीर सिंह को चोरी की बाइक के साथ अरेस्ट कर लिया था जिसके बाद हेड कांस्टेबल अकील अहमद और सतपाल होमगार्ड आरोपी निशांत राघव का मेडिकल करने के लिए अफजलगढ़ सीएचसी लेकर गए थे

इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में मोके से फरार हो गया जिससे मेडिकल कराने लेकर गए कांस्टेबल अकील अहमद और सतपाल के हाथ पेर फुल गए इस पूरे मामले की खबर मिलते ही हेड कांस्टेबल अकील अहमद होमगार्ड सतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और सिओ अफजलगढ़ को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम में गठित करने के निर्देश दिए गए
सिओ अफजलगढ़ द्वारा एसपी नीरज कुमार जादौन को भेजी गई।

रिपोर्ट के बाद एसपी ने अफजलगढ़ इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया जबकि दरोगा गोपाल सिंह व थाने के एचएम राजबहादुर व हेड कांस्टेबल अकील अहमद को सस्पेंड कर दिया गया वही होमगार्ड सतपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु जिला कमांडेंट होमगार्ड जनपद बिजनौर को रिपोर्ट भेज दी गई इस पूरे कांड से पूरे विभाग मे हड़कंप मचा हुआ है

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago