अगर आप पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो इन कागजातों की पडेगी जरूरत, वरना कैंसिल हो जाएगा नॉमिनेशन

Bijnor: यूपी में ग्राम पंचायत के लिए माहौल सियासी तौर पर गर्म होने की ओर अग्रसर है। पिछले दो दिन से लगातार ब्लॉक से पर्चे खरीदें जा रहें हैं। कई लोग प्रधानीका चुनाव लड़ने की योजना बना रहे होंगे, अगर आप भी चुनाव लड़ने का सोच रहे हैं तो नामांकन के लिए कई कगाजातों की जरूरत पड़ेगी। सभी उम्मीदवारों को नामांकन करने के साथ नोड्यूज देना होगा कि उनका सहकारी बैंकों या समिति में कहीं कोई बकाया तो नहीं है। इसमें पंचायत कर का भी बकाया शामिल है

ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास पत्र ऑनलाइन, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, संपत्ति घोषणा पत्र (इसमें चल-अचल संपत्ति का विवरण होन चाहिए), जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने की स्थिति में संबंधित जाति का प्रमाण पत्र देना पड़ेगा), जमानत राशि,कम से कम 21 साल आयु का प्रमाण पत्र लगाना होगा।

इसके साथ ही पंचायत समिति या जिला परिषद से एनओसी, नाम निर्देशन पत्र (प्रारूप – 4) और 50 रुपए का स्टाम्प पर शपथ पत्र भी देना होगा। शपथ पत्र को नोटेरी से प्रमाणित कराना ज़रूरी होगा। अगर इनमें से कोई भी कागजात नहीं लगाए जाते हैं या अधूरे रह जाते हैं तो आपका नामांकन रद्द हो जाएगा और आप चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं।

आप को बता दें कि यूपी में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा।
दूसरे चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज आरक्षण मामले पर सुनवाई होगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेटों को भी खास जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उत्तर प्रदेश शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बतादे की आज सुप्रीम कोर्ट में आज आरक्षण मामले पर सुनवाई होनी है।
यूपी पंचायत चुनाव में जारी आरक्षण लिस्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होनी है। बता दें कि आज ही फाइनल आरक्षण सूची भी जारी होनी है हालांकि कुछ जिलों में गुरुवार देर रात को ही लिस्ट जारी कर दी गई है। अब ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

(बिजनौर एक्सप्रेस की ये खास रिपोर्ट)

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago