बिजनौर में दो छात्रों की मौत से मचा कोहराम। बाइक व गन्ने के टिपर में हुई आमने सामने की टक्कर।

Reported by: शुऐब क़ुरैशी | Edited by : Bijnor Express | न्यूज डेस्क, बिजनौर।

जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में कालागढ़ कादराबाद मार्ग पर स्थित धर्म कांटे के समीप बाइक व गन्ने के टिपर में आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने पर 17 वर्षीय छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे 19 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दूसरे छात्र की भी मौत हो गई। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी बोबी चौहान उम्र 19 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार व लवी चौहान उम्र 17 वर्षीय पुत्र महिपाल सिंह दोनों दोस्त थे। वह संजय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हिदायतपुर चौहड़वाला के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र थे।

दोनों दोस्त अपनी बाइक पर सवार होकर सोमवार की देर रात बंगाली कालोनी में शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कालागढ़ कादराबाद मार्ग पर स्थित धर्म कांटे के समीप पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे हैं। गन्ने से भरे ट्रैक्टर टिपर से बाइक सवार दोनों छात्राओं की भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत में लवी चौहान उम्र 17 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बोबी चौहान उम्र 19 वर्षीय को राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बोबी चौहान की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह,कस्बा इंचार्ज गोपाल कुमार सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया।

उधर क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने दोनों छात्रों के मौत की पुष्टि करते हुए शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात करते हुए तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
https://youtube.com/@bijnorexpress
https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago