बिजनौर डीएम व एसपी के प्राथमिक स्कूलों में औचक निरीक्षण से टीचरों में मचा हड़कंप, 152 स्कूलों में 32 टीचर गैरहाजिर मिले

▪️बिजनौर डीएम एसपी ने किया किरतपुर ब्लॉक के भोजपुर गांव का निरीक्षण

बिजनौर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक ने स्कूल चलो अभियान की गुणवत्ता की जांच के लिए औचक रूप से ब्लॉक किरतपुर के ग्राम भोजपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये

उन्होंने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि बेसिक स्कूलों के इनफ्रास्टक्चर, शिक्षण पद्वति एवं शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाया जाए और सरकारी स्कूलों का स्तर इंग्लिश मीडियम स्कूलों से भी बेहतर हो।

उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा सभी स्कूली छात्र/छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री, ड्रेस, जूते-मोज़े, खाना आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उनको सभी सुविधाएं स्कूल में ही प्राप्त हों।

निरीक्षण के दौरान कार्यरत शिक्षिका श्रीमती आकांक्षा चौधरी द्वारा स्कूल में साईंस लेब एवं पुस्तकालय की स्थापना किए जाने पर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना एवं प्रशंसा व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि श्रीमती चौधरी को उनकी ओर से प्रशस्ति पत्र उपलब्ध कराएं।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में 260 से अधिक बच्चों का एनरोलमेन्ट हो चुका है, जिनमें आज 10 नए बच्चांे का नामांकन किया गया है। प्रधानाध्यापिका श्रीमति उर्मिला देवी सहित विद्यालय में 06 शिक्षक एवं शिक्षाएं कार्यरत हैं, जो सभी उपस्थित पाए गए।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल में कोई भी बच्चा बिना स्कूल ड्रेस के कक्षा में प्रवेश नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों से पहाड़े सुने गए और देश एवं प्रदेश की राजधानी, देश के प्रधानमंत्री एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पूछे जाने पर बच्चों द्वारा सही उत्तर दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा साईंस लेब के प्रवेश द्वार के पास पौधे का रोपण करते हुए निर्देशित किया गया कि स्कलों में फलदार पौधे रोपित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जयकरण यादव के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago