बिजनौर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

न्यूज डेस्क, बिजनौर| Edited by : बिजनौर एक्सप्रेस | Reported by: आफ़ताब आलम | चाँदपुर | Updated 20 Feb 2023

चांदपुर नगर के धनोरा मार्ग स्थित टीवीएस शोरूम के पीछे बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, चोरो ने घर के ताले तोड़कर नगदी व सोने चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

पूरा मामला जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के धनोरा मार्ग टीवीएस शोरूम के पीछे का है। मकान मालिक रईस अहमद ने बताया कि वे गुरुवार के दिन दिल्ली में शादी में गए थे आज सुबह होने पर उनके परिचित द्वारा फोन पर घर के ताले टूटे होने की सूचना मिली। उन्होंने जब घर आकर देखा तो घर के दरवाजे के ताले टूटे हुवे थे और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

पीड़ित रईस ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी थी जिनके लिए सामान खरीद कर रखा जा रहा था उन्होंने बताया कि चोर लगभग 30 लाख रुपये का सोना व लाखो की नगदी लेकर चोर हुवे फरार। पीड़ित ने लगभग 40 लाख रुपये की चोरो होने की बात कही है। वही सूचना मिलने पर पहुची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

https://youtube.com/@bijnorexpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago