उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की गई महिला हेल्प डेस्क का बिजनौर के सभी थानों में लोकार्पण किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की गई महिला हेल्प डेस्क का जनपद के सभी थानों में लोकार्पण किया गया। डीएम, एसपी और सदर विधायक ने महिला हेल्प डेस्क का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को जनपद के सभी थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क का शुभारंभ किया गया। लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान को लाइव संबोधित किया। शहर कोतवाली थाने में मुख्यमंत्री का लाइव प्रोग्राम दिखाया गया। जिसके बाद जनपद के सभी थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क का संचालन शुरू किया गया

बिजनौर के मंडावली में भी मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान में उनकी सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रदेश की 1535 थानों पर महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान उनकी सुरक्षा को लेकर संबोधन किया इसी को लेकर मंडावली थाने पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से मुख्यमंत्री को सुना गया ।

मिशन शक्ति अभियान के तहत 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित भी किया इसी को लेकर मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने आज मंडावली थाने को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया और क्षेत्र की महिलाओं को थाने पर बुलाकर मुख्यमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किए जा रहे संबोधन को सुनाया गया

थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया की महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो मिशन शक्ति अभियान चलाया है यह महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम कर रहा है आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश के एक 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया गया है

मंडावली से रहमान अल्वी व बिजनौर से आकि़फ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago