Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में जंगल के कुएं में गिरे गुलदार के बच्चे को ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने सकुशल बाहर निकाला

Bijnor: नहटौर क्षेत्र के ग्राम कोकापुर के जंगल में स्थित एक पुराने जर्जर कुए में गुलदार का बच्चा गिर गया। खेतों पर काम करने गये ग्रामीणों ने जब आहट सुनकर कुए में झांककर देखा तो वे गुलदार के बच्चे को देखकर स्तब्ध रह गये। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोडने के लिये अपने साथ ले गई

आप को बता दे कि बुधवार की सायं ग्राम कोकापुर के जंगल में काम करने गये कुछ ग्रामीणों ने फरीदाबाद निवासी हिन्दू युवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष पवन ढाका के खेत के पास एक पुराने जर्जर कुए से जंगली जानवर के गुर्राने की आवाज सुनी।

जिस पर ग्रामीणों ने कुए में झांककर देखा तो झेरे में गुलदार का बच्चा था। झेरे में गुलदार के होने की जानकारी मिलने पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे पवन ढाका ने घटना की सूचना डीएफओ बिजनौर को दी।

जिनके निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर गुलदार के बच्चे को बाहर निकाला। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार का बच्चा करीब 1 वर्ष का है। इसी सुरक्षित स्थान पर छोडा जाएगा।

नहटौर से हमारे सवांददाता मोहम्मद फैज़ान की यह खास रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago