आखिरकार पकड़े गए शातिर चोर फ़िल्मी अंदाज़ में की थी 10 लाख से अधिक की लूट बिजनौर पुलिस ने किया खुलासा

Reported By : तुषार वर्मा | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 15 जुलाई, 2021

Bijnor: जनपद बिजनौर में 14 जून को लाखों रुपए की हुई लूट का बिजनौर स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लूट में वादी पक्ष के लोगों में से एक युवक भी शामिल था। आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए धूल फांक रही थी।

फिलहाल आज स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में चार लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटी गई रकम में से 2 लाख 52 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद किये है ।

दरअसल बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अकबराबाद रोड पर किसान सहकारी समिति के एम्पलाई गोपाल दत्त शर्मा और एक सहायक व एक महिला अपने साथ बैंक की रकम ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने 10 लाख 78 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला और फरार हो गए थे।

दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद बिजनौर एसपी के निर्देश पर तीन टीम का गठन किया गया था। वंही आज स्वाट टीम और कोतवाली देहात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है। जिसमें से चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

इनके पास से लूटी गई रकम में से 2 लाख 52 हजार रुपये, दो बाइके, अवैध तमंचे और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना में एक अभियुक्त फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। फिलहाल चारों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है और गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से लूट की बाकी रकम की भी रिकवरी की जाएगी।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago