चोरों ने बिजनौर पुलिस को चुनौती देते हुए थाने के सामने से ही मोबाईल शो रूम से लाखों के मोबाईल पर किया हाथ साफ।

Bijnor : थाने के सामने एक मोबाइल शॉप से बेखौफ चोरों ने लाखों रुपए के कीमती मोबाइल चोरी कर लिया घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वही ठीक थाने के सामने चोरी की इस घटना से लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना कोतवाली सिटी के ठीक सामने स्थित सेल सिटी के नाम से मोबाइल का एक शोरूम जिसको मोहल्ला नई बस्ती निवासी चंदन सिंह संचालित करते हैं इस शोरूम में सैमसंग रेडमी और अन्य कंपनियों के कीमती कीमती मोबाइल सेल किया जाता है। नगर में यह शोरूम काफी प्रसिद्ध है ।

बीती रात किसी समय चोरों दुस्साहस करते हुए दुकान के शोरूम का शटर काटकर घुस गए ।और शोरूम में रखें कीमती मोबाइल जिनकी संख्या लगभग डेढ़ सौ से दो बताई जाती है चोरी कर ले गए । घटना का पता तब चला जब सुबह 9.30 बजे दुकान पर काम करने वाला लड़का सौरभ शोरूम खोलने के लिए पहुंचा । शटर कटा दे सौरभ ने इसकी सूचना चंदन सिंह को दी ।

चोरी की इस खबर से चंदन सिंह के पैरों तले की जमीन खिसक गई तुरंत ही वह शोरूम पहुंचे और वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए तुरंत ही इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का जायजा लिया ।

खुद सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है । वही बताया जाता है कि दुकान पर लगे कैमरे का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए हैं ।

थाने के सामने हुई इस घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है व्यापारियों का कहना है कि जब थाने के सामने चोर इतनी हिम्मत दिखा सकते हैं तो अन्य दुकानों और शोरूम की सुरक्षा कैसे की जा सकती है।

बाईट : चंदन सिंह दुकान मालिक

बाईट : एस पी अनित कुमार यातायात

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे संवाद-दाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago