तहसील परिसर कॉलोनी में भरा पानी, नजीबाबाद नगर पालिका ने तत्काल ट्रॉली निकलवाया पानी।

नजीबाबाद न्यूज़:-   नजीबाबाद शहर के मौहल्ला मुगलूशाह स्थित नई तहसील कलोनी में  तालाब के पास बरसात से पानी भर जाने से लोग परेशान  बहुत परेशान हो गए थे। जिससे वहां रहने वालों के घरो में रखा कीमती सामान व अनाज भी खराब हो रहा है। जलमग्न होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी भरने से आवागमन करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव से सांप बिच्छू व मच्छरों का प्रकोप बढ़ने व बीमारी फैलने की आशंका है। बीती रात हुई बारिश का पानी घरों मे घुस गया। जिससे वहां के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलोनी के लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र देकर समस्या से समाधान की मांग की गई। उसके बाद भी समस्या से निजात नही मिल रही है। बता दे कि कोरोना वायरस की महामारी से जहां पूरी देश और दुनिया परेशान है वही नजीबाबाद तहसील  परिसर में गंदा व बदबूदार पानी से लोग  रहने को मजबूर हैं। जिससे बीमारी फैलने की आशंका है।

नगर पालिका अध्यक्ष साबिया को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल कॉलोनी में भरे पानी को निकलवाने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। इसके पश्चात उनके कर्मचारियों द्वारा तहसील परिसर कॉलोनी में ट्रॉली लगाकर सारा पानी पास के नाले से बाहर निकाल दिया गया है।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago