Categories: साहनपुर

बिजनौर में ताउते तूफान का असर पिछले 24 घण्टे से हो रही लगातार बारिश, कई जगह हुआ नुकसान

Bijnor: देश के कई राज्यों के बाद बिजनौर में भी ताउते तूफान का असर देखने को मिल रहा पिछले 24 घंटों से लगातार जनपद में भारी बारिश हो रही है

लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं कच्चे मकानों के धराशाही होने की चिंता गरीबो को सता रही है। इसी के चलते ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश से एक मकान का लिंटर भरभरा कर गिर गया

गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुईं, 24 घण्टे से लगातार हो रही भारी बारिश से नजीबाबाद क्षेत्र के साहनपुर इलाके में गरीब के मकान का लिंटर भरभराकर ज़मीन पर गिरा।

मकान का लिंटर गिरने के बाद परिजनों ने घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन लिंटर गिरने से गरीब के घर मे रखा घरेलू सामान व खाने का सामान बर्बाद हो गया गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई।

वंही जनपद बिजनौर के ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश से ठंड बढ़ गई है और 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से कोरोना महामारी में खांसी, नजला, जुखाम और बुखार ज्यादा होने की संभावना है ऐसे में लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं

Youtube Link👇

साहनपुर से नसीम अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago