बिजनौर न्यूज़:- रोड किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी में गोली लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस व एसपी धर्मवीर सिंह तथा डॉग स्क्वायड की टीम में मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है मृतक के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
जनपद बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के बुंदकी मार्ग बड़ी नहर की पटरी पर सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसके बाद एक राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
परिजन मौक़े पर पहुचे और विलाप करने लगे। बताया जाता है कि मृतक सर्राफ की दुकान चलाता था। वह घर से गाड़ी पार्किंग में लगाने के लिए कहकर निकला था। बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक की शिनाख्त अमित वर्मा पुत्र सुधेश वर्मा निवासी सुभाष नगर नजीबाबाद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…