प्रेस क्लब की बैठक मे एक जुट रहने का आह्वान वाइस चेयरमैन रईस अहमद के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया

Bijnor : झालू में प्रेस क्लब झालू की बैठक में पत्रकारों से निर्भीकतापूर्वक दबे, कुचले,व पिछड़े लोगों के हक़ में कलम चलाते रहने का आह्वाहन किया गया। पत्रकार अनिल चौधरी की अध्यक्षता क़व शेख मुहम्मद आदिल के संचालन में हुई बैठक में पत्रकारों ने नए क्लब को मजबूत बनाने व समाज हित मे कार्य करने का संकल्प लिया।

पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार किसी के पक्षकार न बने और निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करें । बैठक में पीत पत्रकारिता से बचने और मिशनरी पत्रकारिता करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक मे देश के मूर्धन्य पत्रकार, चिंतक, विचारक श्री ललित सुरजन (छत्तीसगढ़) ,जनपद के जुझारू पत्रकार सुदर्शन सिंह(गुनियापुर) व झालू के पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ. रईस अहमद केनिधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पत्रकार तुआसींन कस्सार के निवास पर हुई बैठक को पत्रकार शुभम चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, खालिद परवेज़”बिट्टन” ,अनुज चौधरी, गौरव शर्मा “रावण”, गौरव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल आदि ने सम्बोधित किया।

बिजनौर से हमारे संवाददाता आकिफ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago