बिजनौर के नगीना में व्यक्ति को पेड़ के कटान की सूचना देना पड़ा भारी

बिजनौर न्यूज़:- बिजनौर में एक व्यक्ति को अवैध कटान की सूचना पुलिस को देना उस समय भारी पड़ गया जब बेखौफ अवैध कटान माफियाओं ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। व्यक्ति की हालत को बिगड़ता देख लोगो ने घायल को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया।

बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में पेड़ कटान माफियाओं के हौसले बुलंद है और जमकर हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। आरोप है कि नगर के रहने वाले एक इकबाल नामक व्यक्ति ने हरे भरे पेड़ कटान की सूचना पुलिस को दी थी जिसको लेकर अवैध कटान माफियाओं ने पीड़ित की जमकर धुनाई कर दी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में कटान माफिया पीड़ित व्यक्ति की जमकर धुनाई कर रहे हैं। मामला नगीना के पहाड़ी दरवाजा इलाके का है जहां आम के बाग में हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा था। जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी थी, घायल पीड़ित व्यक्ति को आनन-फानन में स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने लिखित तहरीर कटान माफियाओं के खिलाफ थाने में दे दी है।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago