नगीना में बने पार्क के सौंदर्यीकरण से नजीबाबाद के लोगों के जख्म हुए हरे, नगर पालिका ने साल भर में बनाने का किया था वादा

Reported By : अल्ताफ़ रज़ा | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 30, 2021

◾गत वर्ष 16 सितंबर 2020 को चेयरपर्सन पति मौज़ज़्म खाँ ने किया था 1 साल में बनाने का वादा।

◾नगीना पार्क में चेयरपर्सन पति शेख़ ख़लीलुर्रहमान ने डलाई बोटिंग व 40 फ़ीट जेट फाउंटेन शुरू किया।

Najibabad: जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद सालों से एक पार्क का इंतज़ार कर रही है जनता सालों से वादे ही सुनती आ रही कभी लाखो की विधायक निधि की घोषणा सुनती है कभी नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पारित की खबर सुनती है ये ही सुनकर सुनकर बस लोग पार्क की आस लगाए रहते है

पिछले साल नगर पालिका की चेयरपर्सन पति मौज़ज़्म खाँ ने 16 सितंबर को मीडिया से मुखातिब होकर 1 साल में पार्क बनवाने का वादा किया था और बाक़ायदा काम होते हुए दिखाया था अफ़सोस 1 साल पूरा होने 2 महीने बाकी है

नजीबाबाद में 9 महीने पहले जिस पार्क के सपने जनता को दिखाये गये थे वो जमीन जंगली झाड़ियों से भरी पड़ी है, पार्क कागजों पर बन रहा है

नगीना जैसे छोटे से कस्बे में चेयरमैन खलील अहमद ने कितनी खूबसूरत पार्क बनाकर जनता को दिया है जो ज़िले के लिए एक मिसाल है। हाल में ही नगीना पार्क में लगे 40 फीट जेट फाउंटेन का निरीक्षण नगर पालिका के चेयरपर्सन पति व पूर्व चेयरमैन शेख़ ख़लीलुर्रहमान ने किया है। जो देखने मे बेहद खूबसूरत दिखाई देता है

फाउंटेन के शुरू होते ही पार्क में चार चांद लग गए है । लगता नही कि एक छोटी सी तहसील में ऐसा पार्क भी हो सकता है।साथ ही आज नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन पति शेख़ ख़लीलुर्रहमान ने नगीना पार्क में डलाई बोट भी शुरू की है जिसका जनता व दर्शक लुत्फ उठा रहे है

नजीबाबाद के चेयरपर्सन पति व पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद मौहम्मद मौअज्ज़म खां एडवोकेट और उनके पुत्र शहबाज़ खां ने 16 सितम्बर 2020 को वाहिद नगर में स्थित लगभग 19.5 बिघा ज़मीन में चारों तरफ नाला और बाउंड्री बना कर बीच में सौन्दर्यकरण करा कर नगर वासियों को सुन्दर पार्क देने का ऐलान किया था।

वही दूसरी तरफ उसी समय नजीबाबाद विधयाक हाजी तस्लीम ने 20 लाख विधायक निधि पार्क के देने की बात कही थी

उस वक़्त पूर्व चेयरमैन व चेयरपर्सन पुत्र द्वारा कहा गया था कि दीवार और नाला बनने के बाद वहां स्थित तालाब के अंदर की जो गंदगी है, उसको बाहर निकलवा कर मोटे रेत से भरवाया जायेगा, और तालाब के चारों तरफ लगभग 16 फीट चौड़ी ट्रैक मॉर्निंग वॉकर्स के लिए बनवा कर उस में जगह-जगह बेंचेस व रौशनी के लिए पोल्स लगवाए जायेंगे।

साथ ही तालाब में बोटिंग के बोट भी शुरू कराई जाएगी । तालाब के दक्षिणी किनारे पर उपलब्ध भूमि जो तकरीबन 2.5 बिगाह है उस में बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि, और लॉन विकसित किया जाएगा व पार्क के अंदर ही एक छोटी सी कैंटीन भी नगरपालिका द्वारा संचालित व स्थापित होगी , महिलाओं व पुरषों के लिए अलग-अलग बाथरूम रहेंगे ।

अफ़सोस 9 महीने पहले जिस पार्क के सपने नजीबाबाद की जनता को दिखाये गये थे वो आज जंगली झाड़ियों से भरा पड़ा है कोई कार्य नही हो रहा है चेयरपर्सन पति , चेयरपर्सन पुत्र या नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अधिशासी अधिकारी ने इस पार्क की 9 महीने से बिल्कुल भी खबर नहीं ली। जबकि चेयरपर्सन पति मौज़ज़्म खाँ इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते है

क्या ये ड्रीम प्रॉजेक्ट कागजों में बनेगा या हकीकत में भी बनेगा हर नगरवासी के मन में सवाल है। लोग का हर बार की तरह एक ही सवाल है हमारे जनप्रतिनिधियो को इस मुद्दे पर गंभीर क्यो नहीं है। शहर के जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर हमेशा कन्नी क्यो काट जाते हैं।

क्या नजीबाबाद के जनप्रतिनिधियों को अपने फार्म हाउस की तरह जनता को भी उनका फार्म हाउस देने का अधिकार है या नही ताकि वो उनकी तरह अपने फार्म हाउस में सैर कर सके बोटिंग कर सके ?

नगीना जैसे छोटे से कस्बे में चेयरपर्सन पति शेख़ ख़लीलुर्रहमान ने कितना खूबसूरत पार्क बनाकर जनता को दिया है क्या हम नगीना जैसे छोटे कस्बे से भी पिछड गये है ? । क्या नजीबाबाद में ऐसा पार्क नहीं बन सकता है ? अभी वक़्त है जनप्रतिनिधियो को आपस मे इत्तेहाद कर फैसला लेकर नजीबाबाद वासियों को पार्क का खूबसूरत तोहफ़ा दे

बिजनौर क्षेत्र की ताज़ा खबरों के लिए मोबाइल एप्लीकेशन आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहने के लिए धन्यवाद 😊

नजीबाबाद से अल्ताफ रजा की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago